
रिपोर्टर- -एस पी सिंह
स्थान —-जसपुर
जम्मु काश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद देश भर आक्रोश व्याप्त है जगह जगह शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए केंडल मार्च निकाले जा रहे है ओर रैली निकालकर अपना विरोध जताया जा रहा है उसी क्रम में आज जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ओर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पहलगाम घटना के विरोध में एक विशाल आक्रोश रैली निकाली जो जसपुर के गांधी पार्क से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार से होते हुए सुभाष चौक पहुँचकर खत्म हुई इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारेबाजी हुई और पाकिस्तान का पुतला फुका वंही पूर्व विद्यायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने बताया कि पहल गाम में जब से हमला हुआ है तबसे पूरा देश आक्रोशित है ओर निर्दोष हिन्दुओ की जिस तरीके से हत्या की गई है उनका धर्म पूछकर हत्या की गई इस समय आजाद हिंदुस्तान के अंदर ये सहनीय नही है अब परिस्थितियां बदल गई है हर व्यक्ति जागरूक है ओर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ये संकल्प लिया है जिन्होंने भी ये कृत्य किया है उन्हें ढूंढ ढूंढ कर मारा जाएगा ओर उनके आकाओ को भी मारा जाएगा उस जड़ तक को खत्म करेंगे आज जसपुर की तमाम राजनेतिक संस्था ओर समाजिक व्यक्तियों ने बहुत बड़ी आक्रोश रैली निकालकर ये बता दिया है की हम प्रधानमंत्री के साथ भारत सरकार के साथ है ओर जो वो कदम उठाएंगे उसमे समल्लित होंगे ये भावनाएं उनके साथ है और उम्मीद है प्रधानमंत्री शीघ्र अतिशीघ्र उन हत्यारो को सजा देने का काम करेंगे
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान सरदार हरिओम सिंह डॉक्टर सुदेश चौहान महेश सिंह प्रजापति नारायण सिंह जुम्मा ठेकेदार डॉक्टर एमपी सिंह तरुण गहलोत राजकुमार अंकुर बंसल आशीष चौबे आदि अन्य सैकड़ो लोग मौजूद रहे





