
प्रदेश के पुष्कर सिंह धामी का जनपद चंपावत के टनकपुर में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि अपने भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 16 मई को अपराह्न 04:00 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर पहुंचेंगे। जहां वह विकास कार्यों का शिलान्यास एवं प्रबुद्धजनों और वरिष्ठजनों तथा जन सामान्य से भेंट वार्ता करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 5:00 बजे कैंप कार्यालय टनकपुर से नगला तराई, खटीमा (उधम सिंह नगर) के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित स्थान पर यथासमय उपस्थित होने के निर्देश दिए है।




