
देहरादून, 18 मई 2025 (सू.वि.) — जिलाधिकारी सविन बंसल ने साफ शब्दों में निर्देश दिए हैं कि जनमानस को शुद्ध पेयजल (Clean Drinking Water) की निर्बाध आपूर्ति प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पेयजल से जुड़ी हर शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, भले ही इसके लिए टैंकर, घोड़े-खच्चर या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा क्यों न लेना पड़े।



