
नगर पंचायत सेलाकुई, उत्तराखंड ने “आचमन अभियान-III” के तहत तालाबों और नालियों की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। गर्मियों के दिनों में मक्खी मच्छरों से होने वाली भयंकर बीमारियों से बचाओ हो सकेसेलाकुई, देहरादून का तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक नगर पंचायत क्षेत्र है, जहां स्वच्छ जल और पर्यावरण की आवश्यकता बढ़ रही है। नगर पंचायत सेलाकुई अध्यक्ष सुमित चौधरी का मानना है कि जिस जनता ने मुझ पर विश्वास करके यहां तक पहुंचा है उनका विश्वास हमेशा कायम रहे ऐसा मेरा प्रयास रहेगा
उद्देश्य: अभियान का लक्ष्य तालाबों और नालियों को कचरे, जलकुंभी और प्रदूषकों से मुक्त करना था, ताकि जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और पारिस्थितिक संतुलन सुनिश्चित हो।
कार्य: नगर पंचायत की टीमों, स्वयंसेवकों और पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर नालियों से प्लास्टिक व कचरा हटाया और तालाबों से गाद व जलकुंभी निकाली। कचरे के उचित निपटान और पुनर्चक्रण पर जोर दिया गया।



