
आज दिनांक 23 मई को सेपियंस स्कूल विकासनगर तथा सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में कक्षा नवीं से बारहवीं के छात्र- छात्राओं के लिए “*एन डी आर एफ/ एस डी आर एफ*” की तरफ से एक आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें विद्यार्थियों को आपात कालीन स्थिति तथा आपदाग्रस्त समस्याओं( आगजनी ,बाढ़,भूकंप,साइक्लोन) के निराकरण की जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यशाला ” एन डी आर एफ” के सीनियर श्री पंकज तथा “एस डी आर एफ” के सीनियर श्री सुरेश तोमर ने अपनी टीम ( पंकज बिष्ट, मनीष रमोना,हरदेव सिंह,सुभाष,कु० कमला,राहुल पांडे , मातवर सिंह, सूर्य प्रकाश, देवेन्द्र सिंह, विरेन्द्र कुमार,विक्रम सिंह )ने अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया तथा बच्चों के मन में पैदा होने वाले संशय को भी दूर किया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कई प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करना था जिससे वह भविष्य में आने वाली आपदाओं के निपटारे हेतु पूर्णतया सक्षम हो सकें ।
अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा हरबर्टपुर प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल , उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीती नेगी ने समस्त सेपियंस स्कूल की तरफ से पूरी टीम को अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए उनका आभार प्रकट किया।





