
पंजाब में भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Govt) का बहुत बड़ा एक्शन हुआ है। मान सरकार ने अपने ही आप विधायक पर विजिलेंस की रेड कराई है। पंजाब विजिलेंस ने जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के आरोप में छापेमारी की है। अरोड़ा पर जालंधर नगर निगम के अधिकारियों का इस्तेमाल कर निर्दोष लोगों को फर्जी नोटिस भेजने और फिर उन नोटिसों को रद्द करवाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है।

CM ने कहा- भ्रष्टाचार में अपना-पराया कोई नहीं बचेगा
सीएम भगवंत मान ने साफ संदेश दे दिया है कि, चाहें कोई अपना हो या पराया, किसी का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि, पंजाब में भगवंत मान सरकार लगातार एक्शन मोड में है। खासकर भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार के मामले में नेताओं के साथ-साथ अफसरों पर भी गाज गिर रही है। हाल ही में भ्रष्टाचार के चलते ही पंजाब विजिलेंस चीफ को सस्पेंड कर दिया गया था।
अफसरों को सीएम मान की दो टूक चेतावनी
सीएम मान ने सभी विभागों के असफरों को दो टूक चेतावनी दे दी है और कह दिया है कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा और भ्रष्टाचारियों को बचाएगा, वो किसी भी कीमत पर बचेगा नहीं। उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। चाहें वह कितनी भी बड़ी पोस्ट पर क्यों न हो। आपको मालूम रहे कि, सीएम भगवंत मान ने पंजाब में भ्रष्टाचार के साथ-साथ नशे के खिलाफ भी तगड़ी जंग छेड़ रखी है और इसके खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है।




