
चमोली (उत्तराखंड) सिक्खों के पवित्र तीर्थ स्थल विश्व विख्यात हेमकुंड साहिब के कपाट आज जयकारों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। हजारों श्रद्धालु इस अवसर के साक्षी बने। साल की पहली अरदास के साथ गुरु महाराज का पहला हुकमनामा जारी हुआ। सुबह पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचा। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट खुल गए।
15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व विख्यात हेमकुंड साहिब मे अभी बर्फ जमी है। हेमकुंड साहिब दरबार को 7 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। अभी तक तकरीबन 75 हजार लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। कपाट खुलने के अवसर पर 3 हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं मे खासा उत्साह है



