
शिवालिक एकेडमी के छात्र चमके, बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीते कई पदक
उत्तराखंड मुए थाई एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य मुए थाई चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन 1 जून को परेड ग्राउंड बॉक्सिंग हॉल, देहरादून में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में शिवालिक एकेडमी, देहरादून के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें स्वर्ण पदक विजेता:विन्श तोमर, देवांश थापा, वर्णिका ,रजत पदक विजेता:अभिषेक कुमार,अश्वनी थापा,दीपिका राणा,अंशुमान वशिष्ठ, कांस्य पदक विजेता: सक्षम गैरोला, दिव्या चौहान ,आयुष पंवार शामिल है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों व कोच बिट्टू विशान छेत्री को हार्दिक बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।






