
रिपोर्ट – ( p.v news ) पत्रकार रवि अरोड़ा
सेलाकुई। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नज़दीक हैं। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से सेलाकुई थाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान तेज़ कर दिया गया है।
आज राजा रोड पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की गई। पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी अवैध गतिविधि या चुनाव में बाधा डालने वाला तत्व क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। इस मौके पर लगभग 30 चालान भी सेलाकुई पुलिस द्वारा किए गए इस दौरान पुलिस का एक बड़ा अमला साधन चेकिंग में मौजूद रहा बिना हेलमेट तीन सवारी सीट बेल्ट आदि पर किए गए चालान।
सेलाकुई थाना प्रभारी पीडी भट्ट के अनुसार, चुनाव के दृष्टिगत पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा जगह-जगह पर नाके लगाए गए हैं, जहां हर वाहन की चेकिंग की जा रही है।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि चेकिंग के बाद ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से पहले ही निपटा जा सके।





