
18 जुलाई 2025 सेपियंस स्कूल, विकासनगर में एक विशेष पाठन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने जनप्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए जागरूकता का दिया संदेश ।विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत और जिला पंचायत चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया का जीवंत मंचन किया।
नामांकन से लेकर प्रचार, मतदान और परिणाम तक की प्रत्येक प्रक्रिया को छात्रों द्वारा प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से यह भी बताया गया कि कैसे कुछ राजनेता झूठे वादों और बहकावे से आम जनता को भ्रमित करते हैं। विद्यार्थियों ने जोर देकर कहा कि “वोट एक अमूल्य अधिकार है, इसका सही और सोच-समझकर प्रयोग किया जाना चाहिए।”
इस कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापक गुरदीप सिंह, अध्यापिका नेहा सिंह ,आकांक्षा , शैली ,सुमालती तथा रेशमा के मार्गदर्शन और सहयोग से संपन्न हुआ।
विद्यालय की निदेशका सुश्री रश्मि गोयल ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य नवीन तनेजा जी ने भी बच्चों के प्रयासों को सराहते हुए उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों का सच्चा वाहक बताया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं:
अमरप्रीत कौर, भवनीत कौर, अंशिता सिंह, वंशराज थापा, नक्षत्रा, दीपांशी, विन्सी, रविंदर, वैष्णवी, सोनाक्षी, पावनी, संस्कृति, निहारिका थापा और निहारिका।
इस रचनात्मक और शिक्षाप्रद आयोजन ने विद्यार्थियों को न केवल भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अवगत कराया, बल्कि उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी।






