
जनपद देहरादून में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर एवं श्रीमान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर जनपद देहरादून के पर्यवेक्षण में दिनांक 19.07.2025 की रात्रि पुलिस चौकी नयागांव कोतवाली पटेल नगर जनपद देहरादून द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाकर दो ट्रैक्टर ट्रॉली व एक ट्रैक्टर जेसीबी टम-टम को टोंस नदी रामगढ़ में आरबीएम का अवैध खनन करते हुए पकड़ा व उपरोक्त तीनों वाहनों को एमवी एक्ट में सीज कर चौकी नयागांव पर खड़ा कराया गया है, अवैध खनन संबंधी रिपोर्ट संबंधित विभाग को प्रेषित की जा रही है।
अवैध खनन मे सीज वाहन संख्या
(01) UK16CA-2535 ट्रेक्टर ट्राली
(02) UK16 CA-2048 ट्रेक्टर ट्राली
(03) UK07CB-9517 ट्रेक्टर जेसीबी ( टम-टम)
पुलिस टीम
(01) उ0 नि0 मयंक त्यागी
(02) का0 रहीस
(03) का0 बीर सिंह





