
शिवालिक एकेडमी में दिनांक 1 अगस्त 2025 को इंटर हाउस वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों — शिवालिक, सतपुड़ा, अरावली और विंध्या — ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील कुकरेती जी, विद्यालय प्रबंधक श्री सोमदत्त त्यागी जी, विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला शिवालिक हाउस और विंध्या हाउस के मध्य खेला गया, जिसमें शिवालिक हाउस ने शानदार खेल दिखाते हुए 25-19, 25-10 से जीत दर्ज की।





