
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को तिरंगे झंडो से सुंदर सजाया गया।
सर्वप्रथम प्रधानाचार्या महोदया एवं कोऑर्डिनेटर मैडम द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती गुंजन पंत ने “शौर्य की पुकार” नामक देशभक्ति कविता प्रस्तुत कर भारत की महिमा का गुणगान किया।
विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी ने अपने प्रेरणादायक भाषण द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देशभक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने देश के विकास, नागरिक कर्तव्यों और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए सभी शिक्षकों को एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।







