
देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और इसके चलते उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार से 25 अगस्त तक के लिए तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है।
राज्य की राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। गुरुवार को अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन कई स्थानों पर सामान्य दिनचर्या बाधित रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास सुधार नहीं होने की संभावना जताई है।





