
देहरादून की राजधानी से लगाती हुई ग्राम पंचायत झाझरा स्थित श्री राम कॉलोनी वासियों की वर्षों पुरानी मांग थी कि उन्हें लो वोल्टेज समस्या से छुटकारा दिलाया जाए प्रधान बनते ही अर्जुन कुमार को जब ग्राम वासियों ने इस गंभीर समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग प्रधान अर्जुन कुमार के सामने रखी तो उन्होंने शपथ ग्रहण से पूर्व ही इस समस्या का समाधान अधिकारियों से मिलकर करवा दिया मेंन चकराता रोड से श्री राम कॉलोनी के आखिर तक आड़े तिरछे खंबो को सीधा करवाया और लगभग सात आठ खंबे नए लगवाते हुए कालोनी के लास्ट में नया ट्रांसफार्मर लगवा कर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या से छुटकारा दिलाया ग्राम प्रधान अर्जुन कुमार ने ग्रामीणों की मांग पूरी करते हुए बताया कि गांव के विकास की रफ्तार को थमने नहीं दिया जाएगा अर्जुन कुमार ने बताया कि हालांकि शपथ ग्रहण के बाद हम लोग महामहिम राज्यपाल जी से मिलने का समय मांगेंगे क्योंकि यह गांव महामहिम राज्यपाल जी द्वारा गोद लिया गांव है इसलिए इस गांव का भरपूर विकास होना चाहिए था जो नहीं हुआ और अब हम हर सुविधा गांव वासियों को मिल सके इसका पूरा पूरा प्रयास करेंगे ग्राम वासियों का कहना है कि शपथ ग्रहण से पहले ही प्रधान अर्जुन कुमार दे रहे हैं विकास को बेहतर गति




