
आज हमारे द सेपियंस स्कूल विकासनगर तथा हरबर्टपुर में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा छह तथा कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने विशेष प्रातःकालीन प्रार्थना सभा का आयोजन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ”वक्रतुंड महाकाय” श्लोक से हुआ, तत्पश्चात तेजस्विनी के मधुर गायन ने प्रार्थना सभा को भक्तिमय बना दिया विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य , कथा-कहानी एवं भाषणों की प्रस्तुतियाँ देकर भगवान गणेश के जीवन एवं उनके महत्व पर प्रकाश डाला।
सेपियंस विद्यालय विकास नगर के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा रंग बिरंगें परिधानों में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया तथा आराध्य, वैभवी ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की।
साथ ही
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान गणेश को विघ्नहर्ता एवं सिद्धिविनायक के रूप में प्रस्तुत किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विद्यालय की निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने का संकल्प भी लिया गया। प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने गणेश जी को सब कार्यों के पूर्णकर्ता तथा विघ्न हर्ता बता कर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं प्रदान की।
हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश जी बुद्धि, विवेक और विनम्रता के प्रतीक हैं, और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक “गणपति बप्पा मोरया” उद्घोष के साथ हुआ।





