

आज पिथौरागढ़ के सुप्रसिद्ध मोस्टामानु मेला महोत्सव के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य के युवा धाकड़ मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के वर्चुअल उपस्तिथि मे रहना हुआ। दीप प्रज्वलित कर सबके लिए मंगलकामना, सुख- समृद्धि, धन -धान्य के लिए प्रार्थना की। माननीय ने विशाल जन समूह को सम्बोधित किया।
समारोह के विशाल मंच को जिलाध्यक्ष श्री गिरीश जोशी जी , राज्यमंत्री श्रीमान गणेश भंडारी जी, निवर्तमान जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपिका बोहरा जी, जिलाधिकारी श्री विनोद गिरी जी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव जी , निवर्तमान जिलापंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान कोमल मेहरा जी, नगर की प्रथम मेयर श्रीमती कल्पना देवलाल जी निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह रावत जी वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमान नन्दन सिंह कोश्यारी जी व संचालन इo राष्ट्रीय बाल कवि श्री ललित शौर्य जी कैप्टन दीवान वल्दिया जी कवि जन्नू दा उप्रेती जी ने सुशोभित किया।
सबको मोस्टा बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हो।
डॉ स्वामी वीरेंद्रानंद गिरी महाराज महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा.



