
सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा शिवालिक एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय सहोदय इंटर स्कूल सीनियर बॉयज़ फुटबॉल टूर्नामेंट दिनांक 26, 27 और 28 अगस्त 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सभी टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई।
पहला मुकाबला शिवालिक एकेडमी बनाम गुरुनानक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें शिवालिक एकेडमी 1-0 से विजेता रही।
दूसरा मुकाबला एस.एन. मेमोरियल बनाम दून ग्लोबल स्कूल के मध्य हुआ, जिसमें पेनल्टी शूट आउट में एस.एन. मेमोरियल ने जीत दर्ज की।
तीसरा मुकाबला द सेपियंस स्कूल विकासनगर बनाम द कैम्ब्रिज स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें द कैम्ब्रिज स्कूल 2-1 से विजेता रही।
इन मुकाबलों के बाद चारों विजेता टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले सेमीफाइनल में शिवालिक एकेडमी बनाम आर्केडिया स्कूल आमने-सामने हुए, जिसमें पेनल्टी शूट आउट में शिवालिक एकेडमी विजेता रही।
दूसरे सेमीफाइनल में एस.एन. मेमोरियल और द कैम्ब्रिज स्कूल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें द कैम्ब्रिज स्कूल ने 2-1 से जीत दर्ज की।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में आर्केडिया स्कूल ने शानदार प्रदर्शन कर 1-0 से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फाइनल मुकाबला शिवालिक एकेडमी और द कैम्ब्रिज स्कूल के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। अंततः शिवालिक एकेडमी ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और संघर्ष के दम पर पेनल्टी शूट आउट से जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा।
इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की व्यक्तिगत प्रतिभा को भी सम्मानित किया गया जिसमें
बेस्ट गोलकीपर शिवालिक एकेडमी के अभिनव बर्तवाल
बेस्ट स्ट्राइकर : द कैम्ब्रिज स्कूल सीनियर सेकेंडरी के लीलो डूबी जेरम
बेस्ट डिफेंडर :
शिवालिक एकेडमी के प्रिंस भंडारी को चुना गया।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सहसपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अर्चना रावत जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना रावत, श्री सोमदत्त त्यागी चेयरमैन, श्री शिवम् त्यागी जी निदेशक, एवं श्रीमती रजनी त्यागी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती तान्या त्यागी जी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया तथा सभी विद्यालयों के कोचों, रेफरी को भी सम्मानित किया। शिवालिक एकेडमी के कोच श्री अनिल तड़ियाल, श्री शिवा चौहान और श्री बिट्टू विशान छेत्री के योगदान की सराहना की गई।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा हर खेल हमें यह सिखाता है कि कड़ी मेहनत और संघर्ष से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर श्री अभिजीत गांगुली (प्रधानाचार्या आर्केडिया स्कूल), श्री सार्थक बोहरा (चेयरमैन – द कैम्ब्रिज स्कूल), श्री अनीश माथुर (प्रधानाचार्य एस. एन. मेमोरियल स्कूल) सहित अनेक गणमान्य अतिथि तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ श्री रंजन थपलियाल, अंकिता सिंह, शम्मी चौहान, गुंजन पंत, रीना, राज सयाल, हिमानी बिष्ट, ऋतु त्यागी आदि उपस्थित रहे।






