
दरअसल बंदर ने एक बाइक से नकदी से भरा बैग चुरा लिया और पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बंदर ने बैग खोलकर उसमें रखे पैसों को नीचे फैंकना शुरू कर दिया। आसमान से बरस रहे नोटों को लूटने के लिए लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। ये पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिर करने लगा नोटों की बारिश
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 500 के नोटों की बारिश हो रही है। वहीं पर मौजूद लोग उसे पकड़ने और उठाने में लगे हुए है। ये अजीबो-गरीब घटना मंगलवार दोपहर की है। दरअसल डोडापुर गांव के एक प्राइवेट टीचर अपने वकील के साथ तहसील कार्यालय आए थे। वहां उन्हें राजिस्ट्रेशन का काम था। बाइक की डिग्गी में उनका एक बैग था जिसमें करीब 80 हजार रुपए थे। जब वो डाक्यूमेंट्स में बिजी थे, तभी बंदर आया और उनका नकदी से भरा बैग उठाकर भाग गया।


