
रिपोर्टर —एसपी सिंह
स्थान —-जसपुर
पैनल अधिवक्ता एवं परावधिक कार्यकर्ताग्रण द्वारा कॉलेज में विधिक शिविर लगाकर छात्र छात्राओं को दी नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। बता दें कि – माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव महोदय श्री योगेश कुमार सागर जी के आदेशानुसार आज दिनांक 28- 08-2025 को एक विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन स्थान- इंदिरा गांधी राजकीय इण्टर कालेज बढ़ियोवाला जसपुर ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड में किया गया इस जागरुकता शिविर में तहसील जसपुर की टीम संख्या-15 से पैनल अधिवक्ता श्री राजवीर सिंह जी पी०एल०वी० आदेश कुमार ,संगीता रानी ,सोनू कुमार ने प्रतिभाग कर कॉलेज के छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव से संबंधित जानकारी दी साथ ही वाल विवाह, वाल श्रम, सड़क सुरक्षा के नियमो के बारे में जानकारी दी तथा निःशुल्क अधिवक्ता व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी इस शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जगदीश सिंह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार इस मौके पर लगभग 300 छात्र छात्राएं मौजूद रहे




