
दिनांक 1 सितंबर को इंडियन पब्लिक स्कूल (राजावाला ) में पं० भानुप्रताप शुक्ल की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय आशुभाषण प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल विकास नगर की कक्षा ग्यारहवी की छात्रा सुहानी पुंडीर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में अलग अलग राज्यों के विद्यालयों से आए हुए 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सुहानी पुंडीर को प्रशस्तिपत्र, मेडल, तथा 15 हजार का नगद पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी प्रबंधक श्री रविकांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा,विद्यालय निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल,प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा हरबर्टपुर विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी , अश्वनी कुमार, नंदी बिष्ट, बेबी राठौर, सुमालती उनियाल तथा समस्त अध्यापकगण ने सुहानी पुंडीर को शुभकामनाएं दी।

