

शिवालिक एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बच्चों ने मनमोहक नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर सभी का हृदय जीत लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा पुराने गीतों की प्रस्तुति रही, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। विद्यालय के डांस शिक्षक श्री प्रकाश राणा जी ने भी शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती सुषमा विजेता रहीं। प्रियांशी ने शिक्षक दिवस पर प्रभावशाली भाषण दिया तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके विचारों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए शिक्षक दिवस पर उन्हें आगे बढ़ने और सदैव ज्ञानार्जन के पथ पर चलने का संदेश दिया।








