
करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद बुनियादी ढांचे की पोल लगातार खुल रही है सेलाकुई राजा रोड की सड़क की हालत अत्यंत गंभीर स्थिति में है भागीरथी एनक्लेव फेस वन के सामने सड़क के बीचो-बीच 3 फुट गहरा गड्ढा राहगीरों को दे रहा है चोटिल होने का न्योता इस गड्ढे के कारण न केवल आवागमन बाधित हो रहा है बल्कि कॉलोनी वासियों मैं दहशत भी फैल गई है स्थानीय व्यापारी एवं निवासियों का कहना है कि गद्दा खोखला होने के कारण मानव जमीन अंदर से धंस रही हो सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस क्षेत्र में ना तो कोई बड़ी नाली है और ना ही कोई बड़ा नाला इसलिए इस प्रकार की गंभीर समस्या का सामना राहगीरों को करना पड़ रहा है इस वर्ष मानसून सामान्य से कई अधिक सक्रिय रहा है और बारिश भी ज्यादा से भी ज्यादा हुई अब देखने वाली बात होगी लचर कार्य प्रणाली से आम जनता को कब और कैसे राहत मिलेगी अगर शीघ्र ही इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ तो कोई ना कोई अनहोनी होने की पूरी संभावना है




