
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सेपियंस विकास नगर विद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर सर्वपल्ली की प्रतिमा के समक्ष दीपक प्रज्वलित करके किया ।सर्वप्रथम शिक्षकों ने आकर्षक रैंप वॉक किया, जिसे देखकर उपस्थित अतिथि रोमांचित हो उठे।
इसके उपरांत विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपना ने शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। तत्पश्चात हेड बॉय प्रणव सपरातथा हेड गर्ल जीविका ने अपने संबोधन में शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। आयुषी और साक्षी ने लाजवाब पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं वंशिका की प्रस्तुति को भी सराहना मिली। बच्चों का पंजाबी डांस समारोह का आकर्षण रहा। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सुनाई गई सुंदर कविताओं ने कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।कार्यक्रम के अंत में केक कटिंग का आयोजन किया गया ।
प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में निहित प्रतिभा को निखारते हैं और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
समारोह में श्रीमती इंदिरा रानी सपरा प्रबंधक रविकांत सपरा ,राशिता सपरा ,प्रधानाचार्य नवीन तनेजा निर्देशिका रश्मि गोयल,अश्वनी कुमार, सुमालती उनियाल, नंदी बिष्ट, मानसी पाल तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने शिक्षक दिवस को एक अविस्मरणीय अवसर बना दिया।
वहीं द सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में भी शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन नंदिनी शेरावत और प्रीति धीमान ने किया। सर्वप्रथम डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के स्वागत नृत्य से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद छात्रा जेसिका ने भावपूर्ण भाषण प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या गीता नेगी ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार बताया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुति, कक्षा 10 की छात्राओं द्वारा नेपाली नृत्य और कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा दक्षिण भारतीय नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। कक्षा 10 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन ने गुरु-शिष्य संबंधों को प्रभावी ढंग से दर्शाया।वरिष्ठ छात्राओं की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।
चेयरपर्सन मैम इंदिरा सपराऔर डायरेक्टर मैम रश्मि गोयल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और जीवन में अनुशासित रहने की प्रेरणा दी। अंत में राशि की कविता, ज्योति का एकल नृत्य और ‘पिक द चिट’ जैसे रोचक खेलों ने कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन हेडबॉय हर्ष तेगवाल और छात्र परिषद समिति के छात्रों द्वारा किया गया इस अवसर पर शिक्षकों को कार्ड और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रश्मि चौधरी, विभु गोयल, कमल छेत्री, विद्या जोशी, अंजलि कोठारी, उमा पुंडीर सहित समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।



