
क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट द्वारा इस मानसून सत्र का ग्यारहवां वृक्षारोपण अभियान पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय, भारतीय सैन्य एकेडमी, प्रेमनगर में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 80 से अधिक वृक्ष रोपित किए गए। रोपित किए गए वृक्षों में कनेर, चंपा, बॉटल ब्रश, केसिया सामिया, गुड़हल, बोगन बेलिया इत्यादि के फूलों के वृक्ष शामिल किए गए।
पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय, भारतीय सैन्य एकेडमी के प्रधानाध्यापक श्री मामचंद जी ने समिति से अनुरोध किया कि द्वितीय चरण के वृक्षारोपण अभियान में सिर्फ फूलों के पेड़ो को ही शामिल किया जाए। उनके निवेदन को स्वीकार करते हुए समिति द्वारा विद्यालय में इस पुनीत कार्य को किया गया। आज से ही पितृ पक्ष का भी आरंभ हुआ है इसलिए सभी वृक्ष पित्रों की याद में तथा उन सभी बलिदानियों की याद में लगाए गए जिन्होंने उत्तराखंड को बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जोगेंद्र पुंडीर जी जो भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष है तथा विनोद पवार जो कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष है। पुंडीर जी द्वारा समिति के कार्यों को सराहा और पर्यावरण को बचाने में समिति द्वारा जो कार्य लगातार किए जा रहे है, उनकी प्रशंसा की। उन्होंने समिति को हरसंभव मदद किए जाने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, सचिव जे पी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, संयोजक नितिन कुमार, गगन चावला, दिवाकर नैथानी, मनोज श्रीवास्तव, सोनिया, राजेश बाली, रविन्द्र खालसा, सुंदर शुक्ला, शामिल रहे। साथ ही पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मामचंद एवं उनका समस्त स्टाफ शामिल रहे।
राम कपूर
अध्यक्ष एवं संस्थापक
क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट सोसाइटी


