
कबड्डी और खो-खो में महर्षि अरविंद घोष इंटर कालेज ने मारी बाजी
संकुल स्तरीय खेलकूद
जागरण विकासनगर : सरस्वती विद्या मंदिर संवाद सहयोगी, इंटर कालेज बाबूगढ़ में चल रही एनफील्ड ग्रांट संकुल के विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई है। प्राथमिक बालक वर्ग के कबड्डी में महर्षि अरविंद घोष इंटर कालेज डाकपत्थर ने पहला और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल बाबूगढ़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग में महर्षि अरविंद घोष इंटर कालेज डाकपत्थर पहले और राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर दूसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल खेल समन्वयक रिजवान हुसैन ने किया। प्राथमिक बालिका वर्ग कबड्डी में राजकीय प्राथमिक
विद्यालय डाकपत्थर ने पहला और महर्षि अरविंद घोष इंटर कालेज डाकपत्थर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में होशियार सिंह बुद्धूमल जन बालिका इंटर कालेज पहले, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग ऊंची कूद और लंबी कूद में अमन ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में मेराज पहले, सुधीर दूसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में शोभित ने पहला, ऋषभ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूडो में नमन पहले, सुधीर दूसरे स्थान पर रहे। ताइक्वांडो में अमन ने पहला और नमन को दूसरा स्थान मिला। क्रिकेट में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एनफील्ड ग्रांट विजय रहा। विजेताओं को सीआरसी हरजिंदर सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।


