
शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उपलब्धियाँ हासिल करते हुए द सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी मेधा का परचम लहराया। हाल ही में आयोजित आर्यभट्ट गणित ओलंपियाड 2024-25 एवं रामानुजन गणित प्रश्नोत्तरी में द सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर के लगभग 70 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 53 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर विद्यालय की प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया।
राशि वशिष्ठ ने राष्ट्रीय स्तर पर मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की, साथ ही गर्वित पैन्यूली ने भी बेहतरीन सफलता प्राप्त की एवं रामानुजन गणित प्रश्नोत्तरी में विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा तेजस्विनी राठौर, छात्र गर्वित पैन्यूली तथा दीक्षांत चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किए और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इसके साथ ही “सर्वश्रेष्ठ श्रेणी पुरस्कार ” से गणित विभागाध्यक्षा श्रीमती बीना शर्मा को सम्मानित किया गया। विद्यालय की भूतपूर्व प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और विद्यार्थियों को लगातार प्रेरित करने हेतु “उत्कृष्ट प्रधानाचार्य अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय सेक्रेटरी श्री रवि कांत सपरा, मैनेजर श्रीमती रशिता सपरा, विद्यालय की निर्देशिका रश्मि गोयल, प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी एवं सभी शिक्षकों ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि हरबर्टपुर के विद्यार्थी गणित जैसे जटिल विषय में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

