
सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर तथा नगर पालिका हरबर्टपुर के सौजन्य से, पार्षद तथा वाइस चेयरमैन श्री राजेन्द्र पटेल की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संदीप ठाकुर , नगर पालिका हरबर्टपुर के स्वास्थ्य निरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह राय, सदस्य श्री मनीष सिंह चौहान तथा सदस्य श्री मंगल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में “स्वच्छता ही सेवा अभियान – एक दिन, एक घंटा, एक साथ” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा स्वच्छता शपथ लेने से हुआ। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने विद्यालय, घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में सक्रिय योगदान देंगे।
इसके पश्चात विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों तथा एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करके स्वच्छता का संदेश दिया। तत्पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फल एवं फूलदार पौधे लगाए गए ताकि वातावरण को हरित और शुद्ध बनाया जा सके।
तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा एक जन-जागरूकता रैली निकाली गई जिसका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश दिया। यह आयोजन छात्रों और स्थानीय जनमानस में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई चेतना और जिम्मेदारी का भाव जगाने में सफल रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। वहीं विद्यालय की निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल ने विद्यार्थियों को सदैव पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक एवं सक्रिय रहने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक विभु गोयल, विद्या जोशी, अंजलि कोठारी, उमा पुंडीर, विकास पंवार,निशा चौहान, संध्या, ऋषभ तोमर, रश्मि चौधरी, मानसी परमार, बीना शर्मा, अपर्णा शर्मा , अंजू शर्मा , अदिति आले, वंदना रावत, किरण शर्मा तथा मोहित चौधरी का सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा।

