
शिवालिक एकेडमी में दिनांक 11.10.25 को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी थीम “फील्ड्स टू फ्यूचरिस्टिक सिटी” रहा। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सीएसआईआर–इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोलियम, देहरादून के एडवांस्ड क्रूड ऑयल रिसर्च सेंटर के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं एरिया लीडर डॉ. राज कुमार सिंह उपस्थित रहे।
डॉ. राज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को हरित रसायन (Green Chemistry), पर्यावरण अनुकूल ईंधन के विषय में प्रेरक जानकारी दी और छात्रों को अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।


प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से भविष्य के स्मार्ट शहरों की झलक प्रस्तुत की।
विद्यार्थियों द्वारा बायोगैस प्लांट, सोलर कुकर, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम (बूँद-बूँद सिंचाई प्रणाली) का आकर्षक मॉडल तैयार किया।
लाइव एक्सपेरिमेंट कॉर्नर में छात्रों ने सोलर मोबाइल चार्जर, प्लास्टोस्कोप, दूध और हल्दी में मिलावट की पहचान, तथा प्राकृतिक मच्छर रोधी उत्पादों का प्रदर्शन किया।
स्मार्ट सिटी मॉडल्स में छात्रों ने हाइड्रोलिक ब्रिज, एंटी थेफ्ट अलार्म, एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम, टेस्ला कॉइल, स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट, तथा सोलर पावर कार जैसे प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए।
ए.आई. और रोबोटिक्स सेक्शन में विद्यार्थियों ने फिटनेस ऐप, वेदर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लूटूथ कार, तथा स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक के मॉडल प्रस्तुत कर तकनीकी नवाचार की उत्कृष्ट झलक दिखाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुसंधान की भावना, नवाचार की सोच और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का विकास करना रहा।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के चेयरमैन श्री सोम दत्त त्यागी, प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी एवं को-ऑर्डिनेटर श्रीमती तान्या त्यागी तथा सभी विज्ञान शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं सहयोग सराहनीय रहा।
प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडलों में उनकी मेहनत, जिज्ञासा और नवाचार की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान शिक्षकों — श्रीमती मेघा, प्रवंजन, रमन, तृप्ति, जगदम्बा, शीतल, रोशनी, स्नेहा, स्वाति, ओंगिता, अंकीता, पूजा, प्रतिभा, मीनाक्षी, सुषमा, शम्मी, शालिनी, ईशा तथा ऋतु — का विशेष सहयोग रहा, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों का निर्माण एवं प्रदर्शन किया।

