
देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में शिवाटैक और साइंस चैम्पियनशिप 4.0 2025 का आयोजन हुआ, जिसकी थीम विज्ञान समाज एवं पर्यावरण रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इकफाई विश्वविद्यालय, देहरादून के चासंलर प्रोफेसर (डॉ०) रामकरन सिंह रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार, उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार, कॉलेज आफॅ फॉर्मेसी के प्रिसंपल प्रो० (डॉ०) स्यानतन मुखोपाध्याय, चीफ प्रोक्टर प्रो० डॉ० यू० सी० गुप्ता, आईक्यूएसी के डायरेक्टर डॉ० सुरमधुर पन्त के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।
साइंस चैम्पियनशिप 4.0 के अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को एक मंच पर लाना है। जहाँ पर वह अपना कौशल दक्षता के माध्यम से आने वाली चुनौतियों को प्रदर्शित कर सके और उनका समाधान निकालने का प्रयास हो सके। और उच्च शिक्षा में हो रहे बदलावों, चिंतन शिविर, विशेषज्ञों के द्वारा समय समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए और विजन 2047 को दृष्टिगत रखते हुए हम सभी की नैतिक और व्यवहारिक जिम्मेदारी है। प्रो० रामकरन ने कहा कि शिवालिक कॉलेज के द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन श्री सुनील कुमार जी ने अपने सम्बोधन में सभी आगंतुकों और प्रतिभाग कर रहे सभी का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में कॉलेज के वाईस चेयरमैन श्री अजय कुमार ने शिवालिक कॉलेज के इस प्रांगण में उत्तराखण्ड के कुमाँऊ और गढवाल के अलावा विभिन्न प्रदेशों में हिमांचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से प्रतिभाग कर रहे विभिन्न स्कूलों से अपने अपने प्रोजेक्टों, मॉडलों, चार्टो से अपनी प्रतिभा को दिखाने का सुअवसर हर साल शिवालिक कॉलेज प्रदान करता है, और विभिन्न श्रेणियों में नगद पुरूस्कार और सार्टिफिकेट प्रदान करता है। जिसमें लगभग 100 टीमों के 180 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभाग कर रहे छात्रों के साथ उनके मार्गदर्शक शिक्षको के द्वारा भी बढ चढकर हिस्सा लिया। इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का एक शसक्त माध्यम मिलता है, जहाँ पर उनको शिक्षकगणों के उचित दिशा निर्देशों के साथ-साथ अपनी क्षमता का आंकलन करने का मौका मिलता है। छात्रों के माध्यम से उच्च एवं कुशल तकनीकी का प्रयोग प्रोजेक्टों और मॉडलों के द्वारा प्रदर्शित किया गया। जिनमें वर्किंग मॉडल हैल्थ, लेन गेमिंग, कोड हंट, ब्रिज मेकिंग, टॉवर मेंकिग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, वर्सेटाइल मशीन कम्पोनेंट, बिजनस मॉडल, लोगो ऐसेम्बली और रेस, लोगो मेंकिंग और डिजिटल लौगिक डिजाइन प्रमुख रहे। और अपने अपने प्रोजेक्टों के माध्यम से अपनी योग्यता का परिचय दिया। अतिथियों और आगन्तुक जजों के द्वारा बारीकी से सभी मॉडलों का अवलोकन किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्यों के प्रति हमेशा सकारात्मकता और लग्नशील रहना चाहिए।
इसी कम में कॉलेज के वाईस चेयरमैन श्री अजय कुमार ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कौशल विकास के सपने को आज की युवा पीढी के योगदान के द्वारा ही आगे बढाया जा सकता है। वाईस चेयरमैन ने यह भी कहा कि आज का युवा नौकरी पाने वाले न बनकर, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। ताकि आने वाले समय
में देश और समाज की प्रगति में अपना योगदान दे सके। विज्ञान का प्रचार प्रसार, तकनीकी प्रयोग, वैज्ञानिक चिंतन आज की पीढी की सामाजिक जिम्मेदारी है, जो समाज, राज्य, राष्ट्र और समस्त मानवता के हित में होनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स के प्रयोग बारे में सजग किया। और छात्रों को उनके आने वाले भविष्य में ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
पहले दिन आईडियाथौन में प्रथम श्लोक द्विवेदी, द्वितीय में आदित्य सिंह, तृतीय में संयुक्त रूप से सुशान्त शर्मा, स्वास्तिक गंगाश, चौथे स्थान पर शुभ श्रेष्ठ, धारिया मल्लाह, आयुष गोस्वामी, दिव्यांया अग्रवाल, किस गुप्ता, और पॉचवें स्थान पर अवनि भट्ट समरिका दूबे, दीक्षा घिडियाल और हैकाथौन के विजेताओं में पंजाब इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी के प्रथम स्थान पर गौरव, द्वितीय मानव मलहोत्रा थापर विश्वविद्यालय, तृतीय में संयुक्त रूप से तुलाज इंस्टिट्यूट, देहरादून से अभिषेक मौर्या और शिवालिक कॉलेज गौरव कुमार, चौथे पॉचवें और छठे स्थान में कमशः खालसा कॉलेज, कोर विश्वविद्यालय रूडकी और आईएमएस गाजियाबाद रहे। इसी क्रम में शिवाटेक के विजेता क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रूद्राक्ष शर्मा, उत्तरांचल विश्वविद्यालय, द्वितीय कुलदीप यादव, शुभम शर्मा शिवालिक कॉलेज देहरादून रहे।
साइंस चैम्पियनशिप 4.0 के विजेताओं को कम्यूनिटी इम्पैक्ट अवार्ड, एसएमएस दत्ता मेमोरियल खटीमा उधमसिंह नगर, द ऐशियन बंसत विहार देहरादून, जी आई सी खुडबुडा देहरादून, बैस्ट साइंटिफिक इम्पैक्ट अवार्ड केन्द्रीय विद्यालय रायवाला, विवेकानन्द स्कूल जोगीवाला देहरादून, केन्द्रीय विद्यालय, एफआर आई, बैस्ट साइंटिफिक इनोवेटर अवार्ड में दून ग्लोबल स्कूल चकराता रोड झाझरा देहरादून, न्यू एरा ऐकेडमी देहरादून बिडला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल, सिंहनीवाला देहरादून,, बैस्ट इंस्पाइरिंग एज्यूकेटर अवार्ड में द ऐशियन बंसत विहार देहरादून, बैस्ट एज्यूकेटर बिल्डर अवार्ड में कन्ट्री वाईड स्कूल बागेश्वर, स्कॉलर्स होम देहरादून प्रदान किये जायेंगे। शिवालिक कॉलेज के द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताऐं समय समय पर आयोजित की जाती रही हैं।
कार्यक्रम के संयोजक श्री अजय वर्मा और श्री आशीष कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुको और छात्रों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और प्रोत्साहित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष के अलावा, बिडला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल, सिंहनीवाला देहरादून की एक्जुकेटिव डायरेक्टर श्रीमती नम्रता सिन्हा, शिक्षक-कर्मचारीगण, मीडिया से जुडें लोग और समस्त छात्र-छात्राऐं आदि उपस्थित रहे।

