
जसपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया वहां पर पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाए सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन पूरे भारतवर्ष में एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है
साथ ही रूपम कॉन्वेंट स्कूल जसपुर में एकता दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई जिसे एकता दौड़ का नाम दिया गया तथा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आए छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
वरिष्ठ भाजपा नेता जो हृदय सम्राट दवे कुचले लोगों की मदद करने वाले जिनका स्वभाव स्पष्टवादी तथा वर्षों से मजदूर मजबूर असहाय लोगों की निस्वार्थ मदद करते आ रहे हैं ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि भारत की एकता अखंडता और मजबूती के प्रतीक सरदार पटेल जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा इनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 तथा मृत्यु 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में हुई थी सरदार पटेल स्वतंत्रता सेनानी वकील और राजनेता थे तथा भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री रहे इनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया था इनके पिता का नाम झवेट भाई पटेल तथा माता लाडवा देवी थी इनके एक बेटा और एक बेटी थी खड़क सिंह चौहान जी ने यह भी बताया की लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी के नाम से जानी जाती है जो गुजरात राज्य के नर्मदा जिले के केवड़िया में नर्मदा नदी के साधु वेट द्वीप पर स्थित है दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा जिसकी ऊंचाई 182 मी है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केवड़िया पहुंचे वहां पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई साथ ही बताया की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी हर सोमवार को रखरखाव के लिए बंद रहती है हजारों लोग प्रतिमा का दर्शन करने आते हैं इसके निर्माण में 2989 करोड रुपए की लागत आई थी निर्माण कार्य 2013 में शुभारंभ हुआ था
इस मौके पर राजकुमार, विशाल कश्यप ,डॉक्टर एमपी सिंह, महेश प्रजापति ,सीतांशु पंडित ,विनोद प्रजापति,अमित बिश्नोई ,गौरव प्रजापति, करन चौधरी ,रवि मनी ,ललित शर्मा अशोक कुमार ,अनीता पवार, कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे


