
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर्बर्टपुर क्रिश्चियन अस्पताल (लेहमैन अस्पताल), हरबर्टपुर के अनुग्रह प्रोग्राम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहपुर, हरबर्टपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए 12th खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अनुग्रह लर्निंग सेंटर हरबर्टपुर, विकासनगर, ढकरानी, सहसपुर, सेलाकुई एवं सहारनपुर के 120 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री जय सिंह चौहान (प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज) ने मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण व्हीलचेयर रेस बॉल थ्रो और जलेबी रेस रहा। हम जीआईसी इंटर कॉलेज के एनसीसी छात्रों के भी आभारी हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पूरे कार्यक्रम में अपना स्वैच्छिक सहयोग प्रदान किया।
भागीदारी को प्रोत्साहित करने और समानता की भावना को बढ़ावा देने के लिए, सभी दिव्यांग बच्चों को प्रशंसा के पदक दिए गए। चूँकि हमारे केंद्र में प्रत्येक बच्चे की क्षमताएँ अलग-अलग हैं, इसलिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देने की सामान्य प्रथा को इस बार समाप्त कर दिया गया। विजेताओं को सराहा गया और तालियों से सम्मानित किया गया, सभी बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया और सभी बच्चों को प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अनुग्रह सेंटर के दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के साथ ही विभिन्न संस्थाओं के लोग बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहे। इस खेलकूद प्रतियोगिता में सभी बच्चों] अभिभावकों एवं अतिथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर श्रीमती रीता सैनी, श्री जय सिंह चौहान, सुश्री प्रीति सैनी, सुश्री रिहाना सिद्दीकी, श्री निजामुद्दीन, श्री सुंदर थापा, श्री संकटेश्वर प्रसाद, अभिनव ठाकुर, नीरज रोहिला और राहुल वर्मा ने अपनी बहुमूल्य उपस्थिति और महत्वपूर्ण स्वैच्छिक योगदान से सहयोग प्रदान किया।
वीडियो देखने के लिये लिंक पर क्लिक करे
cfc8bf9f-1059-43f4-82bf-b87f39847202


