
द सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर ने 8 नवंबर 2025 को अपने 9वें वार्षिकोत्सव ‘ का भव्य आयोजन किया। इस वर्ष का शीर्षक था ‘चाणक्य’ जो विद्यालय के मूल आदर्शों को प्रकट करता है। इस आयोजन में छात्रो ने चाणक्य के व्यक्तित्व की विशेषता कुशाग्र बुद्धि, नेतृत्व क्षमता, कुशल राजनीतिज्ञ, और साधारण जीवनशैली को अपने अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया छात्रों ने अपने अभिनय के माध्यम से यह बताने की कोशिश की की चाणक्य ने अपनी बुद्धिमत्ता और नीतियों से एक महान साम्राज्य की स्थापना में कैसे मदद की, इस अवसर पर विद्यालय परिसर को जगमगाती रोशनी, दीपक, फूलों और रंगोलियों से सजाया गया ।तत्पश्चात् कक्षा नर्सरी से कक्षा यू० के० जी० के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों तथा अभिभावकों के मन को उत्साह से भर दिया गया उनकी भावभंगिमाओं ने उपस्थित सभी अभिभावकों का मन मोह लिया | कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों ने जहां मैं जाती हूं वहीं चले आते हो पर कठपुतली नृत्य तथा मेरा जूता है जापानी पर टेप नृत्य के माध्यम से इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ. प्रदीप कुमार (IAS), सेवानिवृत्त प्रधान सचिव, झारखण्ड। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे श्री जय प्रकाश सिंह (वैज्ञानिक ‘जी’, एसोसिएट डायरेक्टर, आईआरडीई-डीआरडीओ, देहरादून), श्री विनीत बहुगुणा (निदेशक, यिदम, देहरादून), व
श्री मुन्ना सिंह चौहान(विधायक), श्री राम कुमार अत्री, श्री नवीन तनेजा (प्राचार्य, द सेपियंस स्कूल विकासनगर), श्रीमती नीरू देवी (चेयरपर्सन हरबर्टपुर), एवं सुश्री अनु रामदेव (सदस्य, सेपियंस एजुकेशनल सोसाइटी)।; आदरणीय प्रबंधन सदस्य- अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा सपरा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभकिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया गया।
वार्षिकोत्सव के विषय “चाणक्य” “नीति से नवसृजन तक” का आगाज हुआ, जिसमें छात्रों द्वारा विष्णु गुप्त से चाणक्य तक के सफर को अभिनय द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें छात्रों ने दिखाया कि किस प्रकार चाणक्य ने चंद्रगुप्त को शिक्षा देकर एक महान सम्राट की उपाधि से विभूषित किया इस ऐतिहासिक दृश्य को देखकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध होकर देखता ही रह गया |इसके साथ ही धनानंद से युद्ध और चंद्रगुप्त का राज्याभिषेक का दृश्य छात्रों के तालमेल का समायोजन भी अद्भुत तथा प्रशंसनीय रहा।
कार्यक्रम के मध्य में प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने विद्यालय की प्रगति तथा विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास की ओर सभी का ध्यान आकर्षित करवाया एवं भविष्य में इसी प्रकार
कार्यरत रहने का आश्वासन दिलाया ।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर रश्मि गोयल जी ने “चाणक्य- नीति से नवसृजन” विषय पर अपने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि चाणक्य के आदर्श आज भी समाज के निर्माण में मार्गदर्शक हैं और विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन तथा दूरदृष्टि का विकास आवश्यक है।
कक्षा बारहवीं एवं कक्षा दसवीं में अपना उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र- छात्राओं को विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा एवं प्रबंध श्री रविकांत सपरा जी कक्षा 10 वीं में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार की नगद पुरस्कार प्रदान किए गए
कक्षा 12वीं कीआस्था पाल
कक्षा 10वीं की देवुष्का नेगी
कक्षा 10वीं के जिशान इकबाल
कक्षा X
प्रथम स्थान – देवुष्का नेगी
द्वितीय स्थान – जिशान इकबाल
तृतीय स्थान – अदिति सैनी
कक्षा XII
कला वर्ग में पछुआदून टॉपर प्रथम स्थान आस्था पाल
द्वितीय स्थान – अदिति रावत
तृतीय स्थान – विद्या नेगी
सेपियंस स्टार – हर्ष तेगवाल
सेपियंस स्पिरिट – ऋधिमा परमार
स्टेलर पुरस्कार (जूनियर) – मानवी नेगी (कक्षा IV-B)
स्टेलर पुरस्कार (सीनियर) – राशी वशिष्ठ (कक्षा VIII-C)
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और छात्रों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की गई । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । इस अवसर पर प्रधानाचार्या गीता नेगी व समस्त शिक्षक गण मौजूद थे ।

