
सेलाकुई से हरबर्टपुर होते हुए पोंटा साहिब जाने वाले मार्ग किनारे खड़ी क्रेन मशीनें दुर्घटना को आमंत्रित कर रही हैं पिछले कई सालों से इसी प्रकार खड़ी होती है हालांकि अब नगर पंचायत सेलाकुई ने बड़ी गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था कर ली है अब गाड़ियों को भी वही पार्क करनी चाहिए क्योंकि सेलाकुई की सड़कों पर अधिक ट्रैफिक होता जा रहा है इनकी शुद्ध लेने के मामले में प्रशासन लापरवाह बना हुआ है स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर हल्के व भारी वाहनों की काफी आवाजाही होती है इसके अलावा हिमाचल पंजाब हरियाणा की ओर से आवाजाही करने वाले पर्यटक भी देहरादून ऋषिकेश चार धाम हरिद्वार के लिए भारी संख्या में इसी मार्ग से गुजरते हैं सड़क किनारे से सटकर खड़ी की हुई क्रेनों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है इसको लेकर पछवा दून विकास समाचार पत्र के संपादक रवि अरोड़ा ने उप संभागीय संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासक मनीष तिवारी से बात करी तो उनका साफ कहना है कि इन्हें शीघ्र ही रोड पर से हटाया जाएगा

