
सेलाकुई राजा रोड की खबर लेना भूल गया विभाग राजा रोड पर जगह-जगह गड्ढे है इस रोड पर लगभग प्रत्येक दिन कोई ना कोई हादसों का समाचार आपको प्राप्त होता ही होगा तब भी विभाग अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधे हुए हैं या तो विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है गड्ढा मुक्त ना करने से तो ऐसा ही प्रतीत होता है इस रोड पर कई शिक्षण संस्थान है यहां से छोटे विद्यार्थियों से लेकर बड़े विद्यार्थीयों का आना-जाना रहता है स्थानीय निवासी राजेंद्र बिल्ला का कहना है कि मेरे घर के सामने रोज एक न एक एक्सीडेंट हो रहे हैं किस-किस को अस्पताल पहुंचाएं ना पहुंचाएं तो किसी को तड़पते हुए देखा भी नहीं जाता जबकि प्रदेश के मुखिया ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा था की दिवाली तक प्रदेश की सड़क गड्ढा मुक्त करें विभाग में इस रोड पर एक दो जगह पैच वर्क किया लेकिन 70% काम अभी भी नहीं हुआ लोग निर्माण विभाग के अधिकारीयों ने विभिन्न शहरों की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए राजस्व और नगर निकाय के अधिकारियों के साथ पूर्व में निरीक्षण भी किया था पूर्व निरीक्षण के बाद विभाग ने दावा किया था कि दिवाली से पहले सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा मगर सेलाकुई राजा रोड को भूल ही गए


