
अंतर विद्यालय सहोदय बालिका वर्ग एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 नवम्बर को सेपियंस स्कूल विकासनगर में किया गया जिसमें 18 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी द्वारा खेल मशाल जलाकर प्रतियोगिता का प्रारंभ किया।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री पंकज डिमरी(एशियन एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वालीफ़ाई) वर्तमान में इंडियन पुलिस में कार्यरत रहे ।
स्वागत गीत गा कर वहां उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया ।
एन०सी०सी० कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया।
सफ़ेद कबूतर उड़ा कर शांति का संदेश दिया गया।
तत्पश्चात 100 मी०,200मी०,400 मी०,800 मी०,1600 मी०दौड़ , गोला फेंक, चक्काफेंक, भाला फेंक , लम्बी कूद, रिले रेस प्रतियोगिता करवाई गई।
प्रतियोगिता के बीच में विद्यालय प्रधानाचार्य ने अपने प्रेरणा दायक भाषण में खेलों के महत्व को समझाया।
1600 मी० दौड़ में प्रथम स्थान जाम पायनियर स्कूल , द्वितीय स्थान एस एन एम मेमोरियल स्कूल, तृतीय स्थान शिवालिक अकेडमी स्कूल रहा।
100 मी० में सेपियंस स्कूल विकास नगर प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान शिवालिक स्कूल, तृतीय स्थान आरकेडिया स्कूल रहा।
200 मी० दौड़ में प्रथम स्थान एस एन एम मेमोरियल स्कूल, द्वितीय स्थान सेपियंस विकास नगर स्कूल, तृतीय स्थान ब्रिस्टल बेस्ट पब्लिक स्कूल रहा।
400 मीटर में प्रथम स्थान बलूनी पब्लिक स्कूल , द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल हर्बटपुर और तृतीय स्थान जिम पायनियर/ दून वैली स्कूल रहा।
800 मीटर में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर , द्वितीय स्थान गुरु नानक मिशन स्कूल और तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर रहा।
रिले रेसमें एनफील्ड प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर और तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्ट पुर रहा।
लांग जम्प में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल विकासनगर ,द्वितीय स्थान एस एम मेमोरियल तथा तृतीय स्थान शिवालिक /अल्टस इंटरनेशनल स्कूल रहा ।
भाला फेंक में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर, द्वितीय स्थान दून युधिष्टर स्कूल ,तृतीय स्थान शिवालिक स्कूल रहा।
चक्का फेंक में प्रथम स्थान दून ग्लोबल स्कूल, द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर स्कूल, तृतीय स्थान सेंट मेरी स्कूल रहा ।
गोला फेंक में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर / सेंट मेरीज स्कूल, द्वितीय स्थान दून ग्लोबल स्कूल,तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर रहा।
अंक विभाजन के आधार पर छात्राओं में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल विकासनगर, द्वितीय स्थान एस एन एम मेमोरियल स्कूल तथा तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्ट पुर,एनफील्ड,दून ग्लोबल स्कूल स्कूल रहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत सपरा, अक्ष्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी, श्रीमती रशिता सपरा, स्कूल निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल ,सेपियंस स्कूल विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा , श्रीमती सुनीता रावत (प्रधानाचार्या अनुनाद पब्लिक स्कूल )ने अपना कीमती समय प्रदान कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा सभी शारीरिक शिक्षकों सतीश चौहान ,संजय चौहान, सूरज चौहान ,बी एस राय और विजेता छात्र- छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

