
आज दिनांक 14 नवंबर को सेपियंस विद्यालय विकास नगर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया । इसके लिए विद्यालय प्रांगण में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।पंडित जवाहरलाल नेहरू की फोटो पर फूलमाला अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया ।
आज की प्रार्थना सभा का आयोजन हिन्दी विभाग के अध्यापकों द्वारा( रीना ठाकुर, लाजेश्वरी, अनीता, शांति, पूजा , सीमा,रीमा,रजनी )किया गया जिसमें प्रार्थना गीत, आज का विचार, मनोरंजक तथ्य, अध्यापकों द्वारा कविता ,गीत,नृत्य तथा बाल दिवस संबंधी प्रेरक विचार प्रस्तुत किये गये।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू की तरह दृढ निश्चयात्मक दृष्टिकोण एवं लक्ष्य के प्रति लगन के गुणों को आत्मसात करने का मार्ग दर्शन किया साथ ही उन के सिद्धांतोंसे अवगत कराया। प्रियंका पराशर,मोनिका निराला, आकांक्षा,दीक्षा, यशी बंसल ,रोशन, शैली ने मनमोहक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए साथ ही संगीत प्रशिक्षक रवि कुकरेती ने “गिम सम सनशाइन ‘नामक गीत गाकर सबका मन मोह लिया।
देशभक्ति का महत्व बताते हुए बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर, टग आफ वार, ऑक्टोपस रेस, बोट रेस, कैटरपिलर रेस तथा अन्य विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसका विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद उठाया ।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इन्दिरा रानी ,प्रबंधक महोदय श्री रवि कांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ,विद्यालय निदेशिका सुशी रश्मि गोयल तथा समस्त अध्यापकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
*बाल दिवस पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन*
बाल दिवस के अवसर पर सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर विद्यालय में भी अध्यापकों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा का संचालन मानसी परमार द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरुआत चाचा नेहरू की चित्र पर पुष्प अर्पित कर , श्लोक,प्रार्थना से हुई, जिसके माध्यम से बाल दिवस के महत्व और पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम को स्मरण किया गया।
अध्यापकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, स्वास्थ्य, समृद्धि और अच्छे संस्कारों के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ , विचार, प्रतिज्ञा, समूह गान (यूं ही कट जाएगा सफर, आशाएं, ) अध्यापिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया और दीपिका गैरोला ने सपने रे सपने रे गीत गाकर सभी के दिल को जीत लिया सभा में विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरक संदेश भी दिए गए। साथी साथ ही अध्यापिका सिम्पी गुरुन द्वारा फिल्मी गानों पर जुम्बा प्रस्तुत किया गया जिसने छात्रों को उत्साह से भरदिया
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। उनकी जिज्ञासा, सृजनशीलता और सीखने की लगन ही हमारे समाज को आगे बढ़ाती है। विद्यालय सदैव उनके सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है।”
निर्देशिका महोदया सुश्री रश्मि गोयल ने अपने संदेश में कहा कि “बाल दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को संवारने का संकल्प है। प्रत्येक बच्चे में अनंत संभावनाएँ हैं, जिन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से निखारा जा सकता है।”
प्रार्थना सभा का वातावरण प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण रहा। अंत में सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
d3bb2341-7662-46dc-8ae3-9675955c8ddd

