

द सेपियंस विद्यालय, हरबर्टपुर एवं विकासनगर में क्रिसमस के पावन अवसर पर एक भव्य एवं उल्लासपूर्ण प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन शिक्षिका मानसी पवार द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, एकल गीत गायन तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे-मुन्ने छात्र रंग-बिरंगी एवं आकर्षक वेशभूषा में मंच पर प्रस्तुत हुए, जिनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पूरे परिसर में हर्ष, उल्लास एवं आनंद का वातावरण व्याप्त हो गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में मोनिका शर्मा, कमल छेत्री, विनीत शर्मा एवं ममता शर्मा उपस्थित रहे। विजेता छात्रों को पुरस्कार दिए गए।
प्रार्थना सभा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ मनोरंजक खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांता क्लॉज़ के आगमन ने बच्चों के उत्साह को चरम पर पहुँचा दिया। सांता क्लॉज़ ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सद्भाव एवं अच्छे आचरण का महत्व समझाते हुए सभी को क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल, प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी तथा विकासनगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा जी ने विद्यार्थियों को प्रेम, शांति एवं भाईचारे का संदेश देते हुए क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यालय की मोनिका,अदिति,निशा फातिमा,पारुल,अदिति आले, उमा पुंडीर ,नगमा, आदि शिक्षिकाओं के सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक, उत्साहवर्धक एवं यादगार रहा। सेपियंस स्कूल के होनहार बच्चों को मेडल देकर सम्मानित करने का सौभाग्य रवि अरोड़ा को रवि कांत जी के द्वारा मिला इस अवसर पर सभी बच्चों ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया






