

ca19ef98-2ef7-4772-8585-5857dd89bcdc 549b710e-3511-4dfd-9dc9-f2e0fd03fec2
देहरादून, उत्तराखंड में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर पछवा दून विकास समाचार पत्र एवं PV न्यूज़ पोर्टल के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रधान संपादक रवि अरोड़ा ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि विचारों के धनी और विराट व्यक्तित्व के स्वामी थे, जिन्होंने राजनीति में सुचिता, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल कायम की तथा विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में अतुलनीय योगदान दिया। यह आयोजन विशेष रूप से कवियों को समर्पित रहा, क्योंकि अटल जी स्वयं एक महान कवि थे और कार्यक्रम में सम्मानित कवियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जहाँ उन्होंने एक से बढ़कर एक काव्य प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों श्री सोमदत्त त्यागी, MD शिवालिक एकेडमी, राजा रोड, सेलाकुई, श्री राजीव सिंगला, अध्यक्ष दा दून युधिष्ठिर पब्लिक स्कूल, सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन शक्ति, सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष किसान यूनियन शक्ति, अंजलि पंवार तथा अन्य सम्मानित कविगणों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज का दिन बहुत सोच-समझ कर चुना गया है, क्योंकि आज दो महान विभूतियों— अटल बिहारी वाजपेयी जी और मदन मोहन मालवीय जी— की जयंती है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण और समाज कल्याण में अतुलनीय योगदान दिया, और इसी दिन रवि अरोड़ा जी को प्रदेश सह-प्रभारी (मीडिया) का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है, क्योंकि उनके संगठन से जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। श्री सोमदत्त त्यागी ने भी रवि अरोड़ा जी के संघर्षशील, समाजसेवा से परिपूर्ण व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका समाचार संस्थान क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करने तथा विद्यालयी गतिविधियों को अभिभावकों तक पहुँचाने में निरंतर अहम भूमिका निभा रहा है। श्री राजीव सिंगला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का उल्लेख करते हुए कहा कि पछवा दून विकास समाचार पत्र इसी नीति पर चलते हुए पिछले 19 वर्षों से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर जनहित के मुद्दों को गंभीरता से उठाने और सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करने का कार्य कर रहा है, जिसकी क्षेत्रवासी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं, और हर सप्ताह इस अख़बार के आने की प्रतीक्षा उत्सुकता से करते हैं। वरिष्ठ कवि कमलेश्वर प्रसाद डिमरी ने दीपक अरोड़ा, संपादक PV न्यूज़ पोर्टल को एक कलम भेंट करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कलम राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी। कार्यक्रम में पत्रकार जगत से बॉबी राणा (KBC न्यूज़ इंडिया 24), बिष्ट जी (हमारी चौपाल), अनुराग गुप्ता (खबर एक नजर), सरस्वती रावत (विराट उत्तराखंड), सरवन अरोड़ा (मॉर्निंग बूस्ट), अनिल गुप्ता सहित अनेक पत्रकार एवं विवेक श्रीवास्तव, सोनू, राशिद, राजू, अभिषेक, विनोद, दीपिका, निधि सिंह आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, और अंत में रवि अरोड़ा जी ने सभी सहयोगियों, विज्ञापनदाताओं तथा अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के विशाल आयोजन सामूहिक सहयोग से ही संभव हो पाते हैं।

