
दिनांक 21.05.2025 को वादी अरविन्द कुमार सोनी पुत्र जमुना प्रसाद सोनी निवासी ग्राम बैरागड़ा भोगपुर, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 21.05.2025 को दोपहर के समय उनकी ज्वैलर्स दुकान रुचि ज्वैलर्स, भोगपुर पर एक महिला व एक युवक द्वारा बातों में उलझाकर सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई। जिस सम्बन्ध में थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0- 44/2025 धारा 303(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद देहरादून, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (प्रथम), श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय/ श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय, ऋषिकेश द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना रानीपोखरी पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी, पतारसी, सर्विलांस एवं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।
दिनांक 02.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना रानीपोखरी पुलिस टीम द्वारा सूर्यधार रोड तिराहा, भोगपुर के पास से घटना में सम्मिलित अभियुक्त आफताब खान उर्फ फुद्दू को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा वादी की दुकान से चोरी की गई सोने की अंगूठी बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त चोरी की घटना को अपनी महिला साथी मुन्नी बेगम के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से अंजाम देना स्वीकार किया गया। बरामद अंगूठी की शिनाख्त वादी द्वारा अपनी दुकान की चोरी गई सम्पत्ति के रूप में की गई।
🔶 साथ ही, घटना में प्रयुक्त वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
📦 वाहन का विवरण: मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर, गाड़ी संख्या UP16BC8977
🔷 बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) व 3(5) BNS की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
बरामद माल का विवरण:
एक अदद सोने की अंगूठी (22K 916 हॉलमार्क) कीमत करीब ₹60000 लगभग
घटना में प्रयुक्त वाहन: स्विफ्ट डिजायर, संख्या UP16BC8977 (कब्जे में लिया गया)
नाम पता अभियुक्त:
(1)आफताब खान उर्फ फुद्दू पुत्र आबिद खान
निवासी बी-हमदर्द नगर, जमालपुर
थाना कोतवाली सिविल लाइन, जनपद अलीगढ़ (उ0प्र0)
उम्र – 26 वर्ष
वांछित अभियुक्ता का नाम पता:
(1)मुन्नी बेगम पत्नी श्री युसूफ
निवासी हमदर्द नगर ए, जमालपुर
थाना कोतवाली सिविल लाइन, जनपद अलीगढ़ (उ0प्र0)
पुलिस टीम का विवरण:
(1)श्री विकेन्द्र चौधरी – थानाध्यक्ष, थाना रानीपोखरी
(2)अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिंह – विवेचक, थाना रानीपोखरी
(3)कां0 1685 विजय राणा – थाना रानीपोखरी
(4)कां0 08 रवि कुमार – थाना रानीपोखरी

