
सेलाकुई जमनपुर स्थित इस विशेष अवसर पर जनरल मैनेजर सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में हमारे सम्माननीय सीईओ अवनीश सिंह विसेन का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शोभा उस समय और बढ़ गई जब कॉर्पोरेट टीम के वरिष्ठ सदस्य अभिजीत मिराजकर, विश्वजीत ठाकुर, राहुल कुमार, विकास रजौरा सहित एच आर एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एनक्राफ्ट परिवार की एकता, संस्कृति और सामूहिक सफलता का उत्सव था।कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे आपसी भाईचारे और टीम भावना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्साहपूर्ण डांस परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम सदस्यों को परफॉर्मेंस अवॉर्ड प्रदान किए गए, जिसने सभी को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सीईओ अवनीश सिंह विसेन एवं जनरल मैनेजर सुरेंद्र सिंह नेगी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए टीमवर्क, अनुशासन, सुरक्षा, गुणवत्ता और भविष्य की विकास योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने सभी कर्मचारियों के मन में नई ऊर्जा, गर्व और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम की एक और विशेष उपलब्धि रही नई कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन, जो कर्मचारियों के कल्याण और सुविधाओं के प्रति प्रबंधन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर जनरल मैनेजर सुरेंद्र नेगी, एच आर हेड संजय गुसाई आदि मौजूद रहे

