
शिवालिक एकेडमी में मकर संक्रांति एवं लोहड़ी का उत्सव अत्यंत सांस्कृतिक हर्षोल्लास के साथ विद्यालय प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा एल.के.जी. से कक्षा पाँच तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रुक्मणी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम प्रिंसिपल मैडम के स्वागत एवं अभिवादन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत एल.के.जी. कक्षा की छात्रा आरुषि ने अपनी मधुर वाणी में पंजाबी बोली में लोहड़ी की शुभकामनाएँ प्रस्तुत कीं। इसके पश्चात काव्या, खुशबू, जिया एवं आरव ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं आयुषी ने सुंदर कविता पाठ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी भावपूर्ण बना दिया।
विशेष आकर्षण के रूप में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा एक सुंदर नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें लोहड़ी पर्व की विशेषताओं एवं उसके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी बच्चों को दी गई। इसके उपरांत सभी अध्यापिकाओं द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिससे संपूर्ण प्रांगण उत्साह एवं उमंग से भर उठा।
कार्यक्रम की सजावट श्रीमती मीनाक्षी वर्मा द्वारा की गई तथा संपूर्ण नृत्य प्रस्तुतियाँ डांस टीचर श्री प्रकाश के कुशल निर्देशन में संपन्न हुईं, जिससे कार्यक्रम और भी रंगारंग एवं जोशपूर्ण बन गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती प्रतिभा एवं श्रीमती शालिनी ने विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक श्रीमती शम्मी एवं प्राथमिक विद्यालय कोऑर्डिनेटर श्रीमती स्वाति के कुशल मार्गदर्शन में संपूर्ण व्यवस्था सुव्यवस्थित रही।
कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापिकाओं की सराहना करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते रहने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

