
सेपियंस विद्यालय में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने मनोहारी नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति एवं मधुर कविताओं के माध्यम से बसंत ऋतु के आगमन का आनंदपूर्ण संदेश दिया। इसके साथ ही बसंत पंचमी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्व को बताते हुए सारगर्भित विचार भी प्रस्तुत किए गए, जिससे विद्यार्थियों में ज्ञान, कला और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ी। इसके साथ ही नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने भी पतंग उड़ाकर वसंत पंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया।
इसके साथ ही सेपियंस विद्यालय विकासनगर में श्री राम मंदिर परिसर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम जैसे प्रार्थना, विषय -विचार, कविता, प्रश्नोत्तरी, गीत, नृत्य आदि के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
सिया राम मय सब जग जानि चौपाई द्वारा वातावरण को बड़ा ही मनमोहक बना दिया गया
सर्वप्रथम भगवान श्री राम के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित तथा पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कक्षा छह के विद्यार्थियों ने श्री राम जन्मभूमि, श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, रामलला के जीवन तथा 500 वर्ष बाद बने राम मंदिर संबंधित रोचक तथ्य तथा विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल, विकास नगर प्रधानाचार्य नवीन तनेजा एवं हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन और सृजनात्मकता के पथ पर अग्रसर रहने का प्रेरक संदेश प्रदान किया।
इस पावन और शुभ मुहूर्त बेला पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी, सेक्रेटरी श्री रविकांत सपरा, प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा, निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल,विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी तथा सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

