
शिवालिक एकेडमी में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह बड़े उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की माननीय प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाया और देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा जिया डोभाल ने मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात एनसीसी के विद्यार्थियों द्वारा “हम सब भारतीय हैं” गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी में एकता और देशभक्ति की भावना जागृत कर दी। अनुपम श्रीवास्तव द्वारा अंग्रेज़ी भाषण के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अनूप द्वारा प्रस्तुत हिंदी कविता भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा “संदेशे आते हैं” गीत पर सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत करी गई, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया तथा नाटक के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देते हुए सैनिकों के हमारे जीवन में योगदान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया, जिसमें देश की एकता, अखंडता को सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया।
अंत में माननीय प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी ने अपने भाषण में गणतंत्र दिवस के महत्व, भारतीय सेना के वीर जवानों के योगदान, शहीदों के प्रति सम्मान, प्रकृति संरक्षण, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा देशभक्ति के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

