
दिनांक 26.01.2026 को वादी श्री शनि कुमार मांझी पुत्र श्री धनेश मांझी नि0 बागी भोगपुर थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून द्वारा थाना हाजा पर आकर एक किता तहरीर बाबत स्वंय की नाबालिक पुत्री उम्र 14 वर्ष के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध मे लाकर दाखिल किया जिस संबंध थाने पर तत्काल मु0अ0सं0 08/2026 धारा 137 (2) BNS पंजीकृत कर विवेचना अ0उ0नि0 शैलेन्द्र कण्डवाल के सुपुर्द की गयी । उक्त क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-1 महोदय के दिशा-निर्देशन तथा श्रीमान अपर पुलिस आधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में नाबालिक की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित कर ठोस सुराग रसी पता रसी कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिनांक 28.01.2026 को थाना रानीपोखरी पुलिस टीम को जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश भेजा गया जहां से पीडिता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त रोशन पुत्र राजेन्द्र नि0 ग्राम व पो0ऑ0 मोतीपुर थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी उ0प्र0 हाल बागी भोगपुर थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून को स्थान मोतीपुर लखीमपुर खीरी उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। उत्त मुकदमे में अभियुक्त द्वारा नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने की पुष्टि हुई है जिस आधार पर मुकदमे में धारा 65(1)BNS व 5(L)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर अग्रिम विवेचना म0उ0नि0 वर्षा रमोला द्वारा की जा रही है अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
=================
1-अभियुक्त रोशन पुत्र राजेन्द्र नि0 ग्राम व पो0ऑ0 मोतीपुर थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष
पुलिस टीम
======================
1- विकेन्द्र चौधरी थानाध्यक्ष
2- अ0उ0नि0 शैलेन्द्र कण्डवाल
3- का0 शशांक तिवारी
4- म0का0 रूपल तोमर

