
दिनांक 06.02.2026 को उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की आम सभा का आयोजन सचिवालय स्थित ए०टी०एम० चौक पर किया गया ।
इस आम सभा में सचिवालय संघ द्वारा वर्ष 2023 से 25 की महत्वपूर्ण उपलब्धि संघ के महासचिव द्वारा विस्तार से रखी गई है।
1-
संघ का आय-व्ययक विवरण का विवरण कोषाध्यक्ष द्वारा दिया गया जिसमें आम सभा में बताया गया कि मा० मुख्यमंत्री जी के द्वारा विवेकाधीन कोष के माध्यम से जो धनराशि दी गई थी उसमें 05 दिवंगत कार्मिकों के परिवार को अनुग्रहित राशि के साथ ही राज्य सचिवालय के 77 अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के साथ ही राज्य की 25 वीं रजत जयन्ती के समारोह, मा० मुख्य मंत्री जी का अभिनन्दन समारोह 02 वर्षों से महिला दिवस, होली मिलन समारोह, सचिवालय कार्मिकों की सी०यू०जी० डायरी, कलेन्डर आदि पर संघ के कोष में रू0 26.52 लाख के सापेक्ष रू0 16. 86 लाख का व्यय किये जाने का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष श्री रमेश बर्तवाल द्वारा रखा गया जिसे आम सहमति से आम सभा द्वारा पारित किया गया श्री बर्तवाल ने कहा कि संघ के कोष में रखी गई राशि कल्याण कारी योजनाओं पर व्यय की गई है।
2- बैठक में गोल्डन कार्ड के सम्बन्ध में संघ के अध्यक्ष श्री सुनील लखेडा के द्वारा आम सभा को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा माह जनवरी, 2025 से लेकर माह जनवरी, 2026 तक कई स्तरों पर वार्ताएं पत्र व्यवहार किये गये है चूँकि यह प्रकरण सचिवालय लगभग 1200 कार्मिकों का न होकर फील्ड सहित राज्य के पेन्शनरों की भी संयुक्त मॉग है, जिसे मा० मंत्रीमण्डल द्वारा पारित संस्तुति के अनुक्रम में अमी संघ के प्रयासों से रोका गया है, साथ ही उच्च स्तर पर यह निर्णय लिया गया है कि संघ / समन्वय समिति के साथ वार्ता के बाद ही इसका शासनादेश जारी किया जायेगा।
3- सचिवालय संघ के आगामी नवीन कार्यकारणी के गठन संबंधी कार्यवाही / प्रक्रिया एवं अन्य संघ संवैधानिक विषयों के सम्बन्ध में चर्चा/प्रस्ताव क सम्बन्ध में महासचिव के द्वारा आम सभा में निम्न प्रस्ताव लाये गये जिन्हे ध्वनिमत से आम सभा द्वारा पारित कर दिया गया :-
1- मै आम सदन में प्रस्ताव करता हूँ कि राज्य सचिवालय में मौलिक रूप से नियुक्त जो कि संघ संविधान के अनुसार संघ के सदस्य है को अनिवार्य रूप से संघ की सदस्यता उनके द्वारा सदस्यता शुल्क एवं दिये गये अनुबन्ध पत्र के आधार पर ही दिये जाने का प्राविधान भविष्य में किया जायेगा।
2- सचिवालय संघ में महिला कार्मिकों की संख्या में हुई वृद्धि को देखते हुए एक महिला उपाध्यक्ष का पद सृजित किये जाने का प्रस्ताव आम सभा में रखता हूँ। महिला उपाध्यक्ष के पद पर किसी भी संवर्ग की महिला कार्मिक ही चुनाव में उम्मीदवार होगी, जिसे सचिवालय सेवा के सभी पुरूष एवं महिला कार्मिक निर्वाचन/आम सहमति के माध्यम से चयनित करेगें।
उपाध्यक्ष का पूर्व सृजित पद पूर्ववत बना रहेगा जिसमें पुरूष/महिला कार्मिक अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत कर सकेगी।
3- कर्मचारियों के कल्याणकारी योजनाओं हेतु सचिवालय संघ एवं सचिवालय अधिकारी कर्मचारी/अधिकारी कर्मचारी कल्याण कोष से संघ की कार्यकारणी द्वारा पूर्व में लिये गये निर्णयानुसार संघ की कार्यकारणी द्वारा पारित निर्णय के अधीन संघ के दोनो कोष से किया जाने पर आम सहमति द्वारा प्रस्ताव को पारित किया गया।

