
आज शिवालिक एकेडमी के प्लेग्रुप से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने स्ट्रॉबेरी फार्म का शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने जैविक (ऑर्गेनिक) स्ट्रॉबेरी की खेती को नज़दीक से देखा और समझा कि स्ट्रॉबेरी की खेती अन्य फसलों से किस प्रकार भिन्न होती है।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सरल एवं रोचक ढंग से स्ट्रॉबेरी के रोपण, देखभाल, वृद्धि तथा की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ खेतों का अवलोकन किया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। भ्रमण के साथ ही विद्यार्थियों द्वारा ताजी स्ट्रॉबेरी खुद से तोड़ कर रोचक अनुभव किया।
इस भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया तथा पूरे समय उनकी सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा।
भ्रमण का सबसे आनंददायक क्षण वह रहा जब बच्चों ने खेत से ताज़ी, रसीली और खट्टी-मीठी स्ट्रॉबेरी का स्वाद चखा। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। इस शैक्षणिक यात्रा ने बच्चों को खेती, प्रकृति और जैविक उत्पादन के प्रति नई समझ एवं जागरूकता प्रदान की।

