
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल एक युवक को मामूली चोटें आई हैं। घायलों का उपचार चल रहा है।
रविवार की देर रात लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रहीं कार संख्या यूके 03- 3999 घाट पुल से पहले अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे की सूचना मिलते ही बाराकोट चौकी, लोहाघाट थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और वाहन में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायल युवक युवराज ओली 18 पुत्र राज किशोर, निवासी सुई गंभीर चोटें आईं। जबकि दीपेश खर्कवाल 18पुत्र गिरीश खर्कवाल, निवासी पिथौरागढ़, मामूली चोटें आईं।
दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल उप जिला अस्पताल लाया गया। घायलों का उपचार डा. मानसी डा. रविंद्र बोरा ने किया।
उन्होंने बताया दीपेश को मामूली चोटे आई हैं। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल युवराज को सिटी स्कैन के लिए चंपावत रेफर किया सिर में चोट होने से वहां से एयर लिफ्ट कर एम्स रेफर कर दिया गया है।

