
देहरादून। शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमित अवैध ई-रिक्शा स्टैंडों के अतिक्रमित आज हिन्दू एकता परिषद रुद्रदल ने मोर्चा खोलते हुए जिलाधिकारी और माननीय महापौर (मेयर) को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन अवैध स्टैंडों को नहीं हटाया गया, तो रुद्रदल उग्र जन-आंदोलन के लिए विवश होगा।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय और नगर निगम पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख मांगें और उठाई गई समस्याएं:
इमरजेंसी सेवाओं में बाधा: महंत हॉस्पिटल के पास अवैध स्टैंड के कारण एम्बुलेंस घंटों जाम में फंसी रहती हैं, जिससे मरीजों के जीवन पर संकट बना रहता है।
अव्यवस्थित यातायात: लाल पुल और BSNL ऑफिस के पास अवैध रूप से खड़े होने वाले ई-रिक्शा के कारण आम जनता और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासनिक निष्क्रियता: बार-बार शिकायत के बावजूद अवैध स्टैंड संचालकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होना चिंताजनक है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “प्रशासन की चुप्पी ने शहर को जाम के दलदल में धकेल दिया है। हम शहर की सड़कों को बंधक नहीं बनने देंगे। यदि जल्द ही लाल पुल और महंत हॉस्पिटल क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया, तो रुद्रदल सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेगा।” प्रशासन ने संगठन को आश्वस्त किया है कि आपके द्वारा दिए गए ज्ञापन का जल्द ही संज्ञान लेकर इस पर त्वरित प्रभावशाली कार्रवाई की जाएगी l
ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के
राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगी अमृत, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू ठाकुर, विजय कुटियाल नगर अध्यक्ष, महानगर उपाध्यक्ष भगवान सिंह राठौड़, नरोत्तम चौहान, महानगर मीडिया प्रभारी मंटू कुमार फल सब्जी प्रकोष्ठ, राहुल कुमार, राजू मौर्य एवं संगठन के समस्त कार्यकर्ता व समस्त मातृशक्ति के साथ स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

