
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महर्षि कश्यप जयंती के शुभ अवसर पर जसपुर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही बहुत अच्छी संख्या में कश्यप समाज के लोग शोभायात्रा में दिखाई दिए शोभा यात्रा का जगह-जगह सभी समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि अर्जुन कश्यप पूर्व ब्लॉक प्रमुख काशीपुर ने किया कार्यक्रम अध्यक्ष सोनू कश्यप रहे
शोभायात्रा का शुभारंभ रविवार को भूतपुरी रोड स्थित बालाजी राइस मिल से प्रारंभ हुई तथा मोहल्ला जोशियान, मोहल्ला चौहानान, मोहल्ला जुलाहान ,अस्पताल रोड, कोतवाली रोड ,अब्दुल बारी चौक, मेन बाजार से होते हुए ठाकुरद्वारा बस स्टैंड पर शोभा यात्रा का समापन हुआ शोभायात्रा में भोले शंकर शेरावाली ,भगवान गणेश, काली माता, पार्वती तथा अन्य तमाम झांकियां शामिल थी
शोभायात्रा में विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल , अमित बग्गा कश्यप, रामपाल कश्यप ,महेंद्र कश्यप, विकास कश्यप ,भारत कश्यप, सुरेश कश्यप, जसवंत कश्यप, चंद्रपाल ,अरुण कुमार ,अशोक खन्ना , आदि तमाम लोग शामिल रहे

